Search

 
 
 

Chakradharpur : कारमेल उच्च विद्यालय में वार्षिक खेलकूद सह पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): विद्यार्थियों के लिए पढाई के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है. इससे विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. यह बातें सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहीं. वह शनिवार को कारमेल उच्च विद्यालय के वार्षिक खेलकूद सह पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि खेलकूद के क्षेत्र में भी झारखंड के कई खिलाड़ी देश व विदेश में अपना नाम रौशन कर रहे हैं. क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें निखारने की आवश्यकता है.

एक लक्ष्य सोचकर आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी : विधायक

इस मौके पर मौजूद चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने भी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करें. मन में एक लक्ष्य सोचकर आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी. इससे पूर्व अतिथियों ने दीप व मशाल जलाकर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक समेत अन्य स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हुए अपना दमखम दिखाया. इस मौके विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी. जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की.

यह थे उपस्थित

सांसद जोबा माझी व विधायक सुखराम उरांव ने विद्यालय स्तर पर हुए कई कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया. इस मौके पर संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर एस पुथुमई राज, फादर पोलुस बोदरा,कारमेल उच्च विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सरिता निर्मला मिंज,कारमेल बालक मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर फ्रांसिस्का समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-alok-gang-leader-killed-in-encounter-with-police-in-ramgarh/">BREAKING

: रामगढ़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया आलोक गिरोह का सरगना
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही