Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बने अंशुमन शर्मा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा बनाए गए हैं. वहीं अस्पताल के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोइन अख्तर अंसारी का स्थानांतरण जमशेदपुर स्थित जुगसलाई अस्पताल हो गया है. शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर डॉक्टर मोइन को विदाई दी गई. इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉक्टर मोइन अख्तर अंसारी को गुलदस्ता व उपहार दिया. वहीं डॉक्टर अंशुमन शर्मा का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-union-minister-arjun-munda-attended-the-janpanchayat-program-organized-in-khuntpani/">चाईबासा

: खूंटपानी में आयोजित जनपंचायत कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की शिरकत

बेहतर टीम बनाकर कार्य को पूरा करें : डॉक्टर मोइन 

मौके पर सभी को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोइन अख्तर अंसारी ने कहा कि चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में उन्होंने लंबा समय बिताया है. यहां के स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य के प्रति लगनशील व मेहनती है. कोई भी काम एक टीम भावना से ही संभव हो पाती है. स्वास्थ्य कर्मी आगे भी बेहतर टीम बनाकर कार्य को पूरा करें. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-people-upset-due-to-power-cut-in-rural-areas-without-prior-notice/">चक्रधरपुर

: बिना पूर्व सूचना के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली काटे जाने से लोग परेशान
इस दौरान अस्पताल की शीत श्रंखला गृह की इंचार्ज कुमारी इंदिरा, देवकी महतो, दीवा डाडेल, आशा प्रधान को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर नंदू होनहागा, डॉक्टर साजिद, डॉ प्रियंका कांडुलना के आलावे अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही