Search

 
 
 

चक्रधरपुर : प्रखंड कार्यालय में प्याऊ की हुई व्यवस्था, बीडीओ-सीओ ने किया उद्घाटन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भीषण गर्मी में प्रखंड अंचल कार्यालय आने वाले लोगों को पानी की समस्या ना हो इसे देखते हुए गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में प्याऊ की व्यवस्था की गई. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा व अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने प्याऊ का उद्घाटन व शुभारंभ किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि तीन घड़ा रखकर पानी की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रखंड व अंचल कार्यालय आने वाले लोगों को शीतल जल मिल सके. इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश जेना, पूर्व पार्षद निक्कू सिंह, सीआई कृष्णा सोय, अंचल के नाजीर ओम प्रकाश महतो समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-youths-arrested-for-trying-to-disturb-communal-harmony/">जमशेदपुर

: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में तीन युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही