Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : रथ निर्माण में जुटे कारीगर, तैयारियां शुरू

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पोड़ाहाट अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाती है. इस वर्ष 20 जून को रथ यात्रा निकाली जाएगी. इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर के समीप मेला भी लगाया जाता है जहां बच्चों के खिलौने, खानपान इत्यादि के दुकान लगाए जाते हैं. रथ यात्रा को लेकर सभी जगह रथ निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-people-of-dungri-bhatta-are-not-getting-the-benefit-of-government-schemes/">आदित्यपुर

: डुंगरी भट्ठा के लोगों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है भगवान का दर्शन करने के लिए

चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती, केरा, कुरुलिया, देवगांव, बंदगांव प्रखंड के कराईकेला, सोनुवा, मनोहरपुर, आनंदपुर में प्रभु जगन्नाथ के रथ का निर्माण किया जा रहा है. इन सभी जगह पर रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इधर रथ यात्रा के अवसर पर कई गांव में मेला के साथ छऊ नृत्य कार्यक्रम भी किए जाते हैं. मेला का संचालन समिति द्वारा इसकी तैयारियां पूरी की जा रही है. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-friend-shot-his-own-friend-in-hindpiri-arrested/">रांची:

हिंदपीढ़ी में दोस्त ने अपने ही दोस्त को मारी गोली, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही