Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कोल्हान जनजातीय फिल्मोत्सव की तैयारी को लेकर कलाकारों ने की बैठक

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा स्थित हरिगुटू आदिवासी हो समाज महासभा के कला एवं संस्कृति भवन में रविवार को ट्राईबल फिल्म एकेडेमी के तत्वाधान में झारखंड तथा उड़ीसा के आदिवासी कलाकारों ने एक बैठक की. इसमें 14,15 एवं 16 अप्रैल को चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कोल्हान जनजातीय फिल्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. बैठक में दूर-दराज से आनेवाले विभिन्न अतिथियों एवं कलाकारों के रात्रि-विश्राम, भोजन-पानी, पार्किंग, स्वागत समिति सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-the-car-going-ahead-was-pushed-from-behind-three-injured/">तांतनगर

: आगे जा रही कार को पीछे से मारा धक्का, तीन घायल

मंत्री, सांसद व प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे मौजूद

इस कार्यक्रम में विभिन्न आदिवासी समुदाय के सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि, जागरूक-बुद्धिजीवीगण, मानकी-मुण्डा, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यायक, सांसद, मंत्री तथा कोल्हान प्रमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों को निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर कलाकार बोयो गागराई, मन्नु सूंडी, कलिया जामुदा, राजूराज बिरूली, राजकुमार पूर्ति, सोनी मुर्मू, सावन सोए, विकास उग्रुसांडी, अतिथि हेम्ब्रम, दीपक बारला, मोहन होनहागा, अक्षय सिंह, मदन बोदरा, सत्यजीत हेम्ब्रम, पंकज देवगम, महेन्द्र चांपिया, अजंक्या बिरूवा, सुशील सवैंया आदि लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही