Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कलाकारों ने पौराणिक कथा पर आधारित किया छऊ नृत्य

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भरनिया पंचायत के भरिनया गांव स्थित नायक टोला में युवा जागृति मंच की ओर से तीन दिवसीय छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई, विशिष्ट अतिथि पंचायत की मुखिया सरिता गागराई, पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई, समाजसेवी गंगाराम गागराई उपस्थित थे. छऊ नृत्य का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर किया. इसमें कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किए. इस अवसर पर खरसांवा शैली पर छऊ कलाकारों ने नृत्य पेश कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. छऊ नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए थे. मौके पर संबोधित करते हुये समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि सभ्यता व संस्कृति को बचाए रखने में हम सभी की भागीदारी की आवश्यकता है. ग्रामीण क्षेत्र में जब मनोरंजन के साधन उपलब्ध नहीं रहते थे, तो इसी तरह के छऊ नृत्य का आयोजन होता था. इससे गांव में मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय युवा कलाकारों की छिपी प्रतिभा भी सामने आती थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-completion-of-ten-day-pig-farming-training-at-pnb-rseti/">चाईबासा

: पीएनबी आरसेटी में दस दिवसीय सूकर पालन प्रशिक्षण का समापन

वैशाख महीने के अंतिम सप्ताह में होता है आयोजन

मुखिया सरिता गागराई ने आयोजनकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष वैशाख महीने के अंतिम सप्ताह में मां पाउड़ी की पूजा के अवसर पर छऊ महोत्सव का आयोजन होना अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन को प्रत्येक वर्ष समिति बहुत बेहतर तरीके से संचालित करती है, जिसके लिए समिति के सभी सदस्य धन्यावाद के पात्र है. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई, समाजसेवी गंगाराम गागराई ने भी छऊ नृत्य आयोजन के बारे में बताया. इस मौके पर युवा जागृति मंच के सोनू नायक, अरुण नायक, भोला तांती, पिन्टू सरदार, डिबरु सरदार, गोहन सरदार, घासीराम गोप, हरिशचंद्र गोप, विरेन्द्र नायक, गुरुचरण नायक, गोसा सरदार, सोमा सरदार, गणेश सरदार, दामुराम गागराई के अलावे समिति के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-wildlife-conservation-chariot-left-for-the-service-of-animals-and-birds-roaming-on-the-streets/">जमशेदपुर

: सड़कों पर विचरण करने वाले पशु-पक्षियों की सेवा के लिए जीव संरक्षण रथ रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही