Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पौराणिक कथाओं पर कलाकारों ने पेश किया छऊ नृत्य, उमड़ी भीड़

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पौराणिक कथाओं पर छऊ नृत्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य पेश किए. रविवार को चक्रधरपुर के केनके पंचायत के सरजमहातु गांव में सरजमहातु पर्व के अवसर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई उपस्थित हुए. उन्होंने पूजा अर्चना कर व फीता काटकर छऊ नृत्य का शुभारंभ किया. इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. केनके पंचायत के अलावे नलिता, भरनिया, टोकलो, रोलाडीह समेत अन्य गांवों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित हुए. इस अवसर पर सरजमहातु व अन्य गांव के कलाकारों ने शिव वंदना, रामायण, भगवान गणेश कार्तिकेय की कथा समेत अन्य पौराणिक कथाओं पर एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य किए. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-district-education-department-looking-for-excellent-teachers-for-excellent-schools/">धनबाद

: उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए उत्कृष्ट शिक्षक ढूंढ रहा जिला शिक्षा विभाग

हमारी संस्कृति से जुड़ा है छऊ नृत्य - डॉ. विजय सिंह

[caption id="attachment_644006" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/CKP-Chhau-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पौराणिक कथाओं पर छऊ नृत्य पेश करते कलाकार.[/caption] इस अवसर पर गांव के शिव मंदिर के समीप मेला का भी आयोजन किया गया जहां खान-पान के सामानों की दुकानें, बच्चों के खिलौने इत्यादि के दुकान लगाए गए थे. इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि हमें अपनी सभ्यता व संस्कृति को जीवित रखने के लिए सभी को आगे आना होगा. छऊ नृत्य हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है. वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय कलाकार छऊ नृत्य पेश करते हैं. उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य को बढ़ावा देने के लिए वे हर संभव प्रयास व सहयोग करेंगे. इस मौके पर गांव के मेला समिति के अध्यक्ष राम सामड़, गांव के मुंडा रामलाल सामड़, सदस्य दामोदर हेम्ब्रम, दिलीप सामड़, लादु हेम्ब्रम, शंकर सामड़, बिरसा हांसदा, धनेश्वर सामड़, मुन्ना बोदरा, संजय हांसदा, नारायण सामड़, पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही