Search

 
 
 

Chakradharpur : दुकान का एसबेस्टस तोड़ नगद समेत डेढ़ लाख के मोबाइल चोरी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चक्रधरपुर में भगत सिंह चौक के समीप चोरों ने एक मोबाइल दुकान का एसबेस्टस तोड़कर दुकान से नगद समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल की चोरी कर ली. बताया जाता है कि भगत सिंह चौक के समीप स्थित विनायक मोबाइल दुकान के मालिक प्रमोद अग्रवाल बुधवार को अपनी दुकान खोले तो पाया कि दुकान में सामान बिखरे पड़े हैं. साथ ही दुकान से नगद 12 हजार रुपये के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन की चोरों ने चोरी कर ली. चोरों ने दुकान का एसबेस्टस तोड़कर घटना को अंजाम दिया. दुकान मालिक ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व जवान विनायक मोबाइल स्टोर पहुंचे और दुकानदार से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-more-than-five-lakh-rupees-stolen-from-liquor-shops-of-bistupur-and-sonari/">Jamshedpur

: बिष्टुपुर और सोनारी की शराब दुकान से पांच लाख से अधिक की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही