Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के गोईलकेरा के समीप टुनिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक सहायक लोको पायलट की मौत हो गई. घटना मंगलवार रात की है. बताया जाता है कि राउरकेला से बीएलसी सीओएनटी सीटीसीएस मालगाड़ी को लेकर ट्रेन के चालक पी साहु व सह चालाक मनीष कुमार चक्रधरपुर आ रहे थे. ट्रेन जब टुनिया रेलवे स्टेशन पर रुकी तो सहायक लोको पायलट मनीष कुमार ट्रेन के इंजन से उतरकर इंजन को देखने चले गये. इस बीच काफी देर तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही. जब मनीष कुमार काफी देर तक इंजन में नहीं पहुंचे तो गार्ड पंकज कुमार व चालक पी साहु ने एक दूसरे से संपर्क किया. इसके बाद मनीष कुमार की खोजबीन की गई तो इंजन से कुछ दूरी पर क्षत विक्षत स्थिति में उनका शव देखा. संभवत: दूसरे ट्रैक पर आ रही किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी. इस भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sarna-boypai-resigns-from-congress-party/">चक्रधरपुर
: सरना बोयपाई ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा
: को-ऑपरेटिव कॉलेज में एंटी रैगिंग, वीमेन व रिड्रेसल सेल से मिलने वाली सहायता से अवगत हुए विद्यार्थी [wpse_comments_template]
: सरना बोयपाई ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा
बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे मनीष
इसके बाद इसकी सूचना चक्रधरपुर कंट्रोल को दी गई. सूचना मिलने पर चक्रधरपुर के जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने सोनुवा थाना से संपर्क किया. मौके पर पहुंची रल पुलिस ने ट्रैक पर पड़े क्षत-विक्षत शव के हिस्से को बरामद कर चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया. साथ ही इसकी जानकारी मनीष कुमार के परिजनों को दी गई. जानकारी मिलने के बाद मनीष कुमार के परिजन बिहार के मुंगेर से चक्रधरपुर पहुंचे. इधर, चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-aware-of-the-help-from-anti-ragging-women-and-redressal-cell-in-co-operative-college/">जमशेदपुर: को-ऑपरेटिव कॉलेज में एंटी रैगिंग, वीमेन व रिड्रेसल सेल से मिलने वाली सहायता से अवगत हुए विद्यार्थी [wpse_comments_template]
Leave a Comment