Search

 
 
 

चक्रधरपुर: जेएलएन कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर सविता कुमारी का मॉडल कॉलेज खरसावां तबादला

 
Chakradharpur: असाइनमेंट में अच्छे नंबर देने के नाम पर पैसे लेने के आरोप में घिरी चक्रधरपुर के जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय की पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर सविता कुमारी का तबादला सरायकेला-खरसावां जिले के मॉडल कॉलेज, खरसावां कर दिया गया है. असाइनमेंट में अच्छे नंबर देने के नाम पर पैसे लेने के आरोप में घिरने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जेएलएन कालेज से स्थानांतरित कर दिया है. शनिवार को जेएलएन कालेज से उन्हें मुक्त भी कर दिया गया. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-st-xaviers-silver-jubilee-celebrations-to-be-celebrated-on-june-25/">चक्रधरपुर

: 25 जून को मनाया जाएगा सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल का रजत जयंती समारोह

पैसे मांगने का वीडियो हुआ था वायरल

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व जेएलएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर सविता कुमारी की असाइनमेंट में अच्छे अंक देने के नाम पर यूजी सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थियों से पैसे की वसूली कराती गई वीडियो वायरल हो गई थी. इसके बाद ऑनलाइन क्लास के दौरान विद्यार्थियों से असाइनमेंट में अच्छे अंक देने के लिए पैसे मांगने का उनका दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ था.

 डीईओ की जांच के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने की कार्रवाई

कॉलेज की बदनामी होने पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ श्रीनिवास कुमार ने सहायक प्रोफ़ेसर सविता कुमारी को कॉलेज के परीक्षा संबंधी सभी कार्यों से मुक्त कर दिया था. वहीं कॉलेज ने टीम गठित कर जांच की रिपोर्ट केयू को भेजी थी. इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर पिछले 6 जून को जांच करने कॉलेज पहुंची थी. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय ने सहायक प्रोफेसर सविता कुमारी का स्थानांतरण अन्य कालेज में कर दिया है. इसे भी पढ़ें: अग्निवीरों’">https://lagatar.in/the-future-of-agniveers-is-safe-and-golden-cm-yogi/">अग्निवीरों’

का भविष्य सुरक्षित और स्वर्णिम: सीएम योगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही