Search

 
 
 

चक्रधरपुर : हनुमान मंदिर में चोरी का प्रयास, दान पेटी का ताला तोड़ने में असफल रहे चोर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के कुसुमकुंज मोड़ के समीप स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. गनीमत यह रही कि चोर गर्भगृह का दरवाजा नहीं तोड़ सके, नहीं तो चोर बड़ी घटना को अंजाम दे जाते. स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार शाम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर में ताला लगा दिया गया था. शनिवार सुबह जब कुछ लोग मंदिर में पूजा करने गए तो देखा मंदिर का मुख्य गेट खुला हुआ है. साथ ही मंदिर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरों ने मंदिर के बाहर के बरामदे में लगे ग्रिल को तोड़कर मंदिर परिसर के अंदर घुसे मगर चोर गर्भ गृह का दरवाजा नहीं तोड़ सके. [caption id="attachment_394379" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/CKP-Mandir-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंदिर का चोरों द्वारा तोड़ा गया ग्रिल.[/caption] इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-rain-wreaked-havoc-with-strong-wind-trees-fell-on-the-road/">देवघर

: तेज हवा के साथ बारिश ने ढ़ाया कहर, सड़क पर पेड़ टूटकर गिरे

दान पेटी का ताला तोड़ने का किया प्रयास

गर्भ गृह में स्थित दरवाजे के पर्दे को हटाकर दान पेटी का ताला तोड़कर चोरों ने पैसे निकालने की कोशिश की मगर इसमें वे कामयाब नहीं हो सके और चोरी की बड़ी घटना होने से बच गई. जाते वक्त चोरों ने ग्रिल को अस्थायी रूप से अटका दिया. इसके साथ में मंदिर के अंदर बजरंग बली की प्रतिमा में दो सोने की आंखे लगी हुई थी, जो सही सलामत है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और शहर में गस्ती को बढ़ाया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही