Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बाल मजदूरी व बाल विवाह रोकने को लेकर शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड की सिमीदीरी पंचायत के सिमीदीरी गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रुप से मौजूद सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज के प्रखंड समन्वयक दलगोविंद तांती, कलस्टर कोऑडिनेटर जय किशन प्रधान ने विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के रूपरेखा, कम उम्र में विवाह के दुष्परिणाम, बाल मजदूरी को रोकने संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sitaram-singh-became-village-munda-of-pavada-village-above/">घाटशिला
: ऊपर पावड़ा गांव के ग्राम मुंडा बने सीताराम सिंह साथ ही गांव में काम करने वाली सहियाएं, एएनएम, पंचायत राज सदस्य, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं बाल संरक्षण समिति के सदस्यों को गांव में विशेष रुप से जागरुकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरुक करने को कहा. मौके पर बाल संरक्षण को लेकर सभी से सुझाव भी मांगे गये. इस दौरान सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज के प्रखंड समन्वयक दलगोविंद तांती ने कहा कि शिक्षा बच्चों का अधिकार है, इससे बच्चों को वंचित नहीं किया जाएं, अगर गांव में बाल मजदूरी या बाल विवाह की सूचना मिलती है तो इस बारे में अवश्य रुप से अवगत कराये. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है, जागरुकता की कमी के कारण लाभ नहीं मिल पाता है. इस मौके पर गांव की उप मुखिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे, सहिया, एएनएम, छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-all-preparations-for-international-yoga-day-completed-program-to-be-held-at-wellness-center/">गढ़वा
: अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस की सभी तैयारी पूरी, वेलनेस सेंटर में होगा कार्यक्रम [wpse_comments_template] फोटो संख्या-10--सिमीदीरी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में जागरुकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं
चक्रधरपुर : सिमीदीरी में बाल मजदूरी व बाल विवाह रोकने के लिए किया गया जागरूक
Leave a Comment