Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बाईडीह शारदा हाई स्कूल का हर्षोल्लास के साथ मना वार्षिकोत्सव

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के बोड़दा बाईडीह स्थित शारदा हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कुचाई प्रखंड की जिला परिषद् सदस्य जिंगी हेम्ब्रम उपस्थित थीं. विशिष्ट अतिथि के रुप में सेवानिवृत शिक्षक नरेन्द्र महतो, सुलेश्वर प्रधान, कोकिल महतो, राधा गोविंद प्रधान, ग्राम प्रधान साधो तैसुम, मुखिया साहेब हेम्ब्रम, जगदीश चंद्र महतो उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की तस्वीर के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भजन लाल महतो ने विद्यालय के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. साथ ही विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के लिए पाठ्य संबंधित गतिविधियों के बारे में भी बताया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/CKP-Baidih-School-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dc-took-stock-of-koyal-april-park-instructed-to-get-childrens-costumes-made-in-the-park/">पलामू

: डीसी ने कोयल अप्रेल पार्क का लिया जायजा, बच्चों का पोशाक पार्क में बनवाने का दिया निर्देश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/CKP-Baidih-School.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य जिंगी हेम्ब्रम ने संबोधित करते हुये विद्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष इस विद्यालय का पूरे राज्यभर में बेहतर हो रहा है. इसके लिए इस विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं बधाई के पात्र है. विद्यार्थी इसी तरह विद्यालय व क्षेत्र का नाम रौशन करें. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर गीत-नृत्य, कविता, नाटक इत्यादि की प्रस्तुति दी, जिसे खूब सराहा गया. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही