Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बंदगांव पुलिस ने 30 लाख रुपए के अफीम व डोडा के साथ चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अफीम की खेती का बड़े पैमाने पर कारोबार हो रहा है. इस मामले में बुधवार को बंदगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन में लदे भारी मात्रा में अफीम, डोडा जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने एक बाइक को जब्त किया है तथा चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hemant-sarkar-made-lathi-charge-out-of-fear-of-bjp-workers-kulwant-singh-bunty/">जमशेदपुर

: हेमंत सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं से डरकर लाठी चार्ज करवाया- कुलवंत सिंह बंटी

दस किलो अफीम व 10 क्विंटल डोडा किया गया जब्त

गिरफ्तार व्यक्तियों में कांडे हासा पूर्ति उर्फ कंडे मुंडा, राजन हस्सा पूर्ति, घनश्याम मुंडू तथा नारा मुंडू शामिल हैं. सभी बंदगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं. बंदगांव थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 10 किलो अफीम, 19 क्विंटल डोडा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित राशि लगभग 30 लाख रुपए हैं. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही