Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बंदगांव पुलिस ने कुदाड़ी जंगल से छह क्विंटल डोडा किया जब्त

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव थाना क्षेत्र के कुदाड़ी गांव से पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा लदे वाहन को जब्त किया है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान कारोबारी वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव थाना के घने जंगल में स्थित कुदाड़ी के समीप अफीम एवं डोडा की तस्करी भारी मात्रा में की जा रही है. इस सूचना के आधार पर बंदगांव थाना प्रभारी राहुल मुर्मू के नेतृत्व में एक टीम गठन कर जांच शुरू की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bharat-singh-meets-jailed-bjp-leader-abhay-singh/">जमशेदपुर

: जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से मिले भरत सिंह

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

बंदगांव से कोचांग जाने वाले मार्ग में स्थित कुदाड़ी से पुलिस ने एक वाहन को देखा. इस दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर कारोबारी वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए. मौके से पुलिस ने वाहन में लदे छह क्विंटल डोडा बरामद किया. इधर, पुलिस वाहन के आधार पर डोडा के कारोबार से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में डोडा का कारोबार करने वालों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जाएगा. साथ ही जब्त किए गए डोडा के बारे में भी जांच पड़ताल की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही