Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बंदगांव केजीबीवी में हुआ बास्केटबॉल व बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में रविवार को बास्केटबॉल व बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन हुआ. मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने फीता काटकर बास्केटबॉल व बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया. मौके पर विधाायक सुखराम उरांव ने कहा कि विद्यालय परिसर में बास्केटबॉल व बैडमिंटन कोर्ट बन जाने से छात्राओं को काफी लाभ पहुंचेगा. छात्राओं का मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास का होना भी जरूरी है. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालायों में पहले की अपेक्षा सुविधाएं बढ़ायी गई है. इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन रौशनी बोदरा ने भी विद्यालय परिसर में बने बास्केटबॉल व बैडमिंटन कोर्ट की सराहना की. उन्होंने विधायक सुखराम उरांव को विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति से अवगत कराया. मौके पर जिला परिषद् सदस्य बसंती पूर्ति, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिजानंद किस्कू, झामुमो किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम मुंडरी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम, झामुमो के स्थानीय नेता विक्की सिंह, शंकर नायक, विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tuiladungri-gurudwara-honored-champion-angraj/">आदित्यपुर

: पुलिस की पहल पर विनायक गार्डेन निवासियों को मिला जलापूर्ति का आश्वासन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही