Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : यूथ क्लब पुसालोटा फुटबॉल प्रतियोगिता का चैम्पियन बना भद्रकाली एफसी पुरनिया

Chakradharpur (Rahul Hembrom) : चक्रधरपुर प्रखण्ड अंतर्गत सिलफ़ोड़ी पंचायत के मौजा पुसालोटा में यूथ क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि दिशोम गुरु आर्शीवाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल हुए. सन्नी उरांव ने अपने सम्बोधन में खेल व कला संस्कृति से जुड़े सभी सामूहिक आयोजनों में सहयोग देने की बात कही. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-women-congress-leader-staged-a-protest-in-front-of-the-police-station-regarding-the-working-style-of-police-administration/">आदित्यपुर

: पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर महिला कांग्रेस नेत्री ने थाने के समक्ष दिया धरना
[caption id="attachment_348057" align="aligncenter" width="590"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ckp-football-1.jpeg"

alt="" width="590" height="393" /> फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेता टीम के साथ अतिथि[/caption]

विजेता टीम को मिला 20 हजार नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया. जिसमें भद्रकाली एफसी पुरनिया की टीम विजेता बनी. बारूकुटी की टीम द्वितीय, लादेन आलू तृतीय तथा नामसी एफसी की टीम चतुर्थ स्थान पर रही. वहीं विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 20 हजार रुपए दिया गया. द्वितीय विजेता को 17 हजार, तृतीय को 15 हजार तथा चतुर्थ को 10 हजार नकद दिया गया. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birhor-who-was-suffering-from-tb-for-four-days-died-during-treatment-in-sadar-hospital/">चाईबासा

: टीबी से ग्रसित बिरहोर की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

फाइनल सह समापन कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत की मुखिया मेलानी बोदरा, पंचायत समिति सदस्य पार्वती पुर्ती, ग्राम मुण्डा रांदो कोड़ाह, अतिथि के रूप में बन्दगांव प्रखण्ड प्रमुख पीटर तियु शामिल हुए. जबकि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिला सह सचिव प्रदीप महतो, संगठन सचिव तीरथ जामुदा, टिंकू प्रधान, पवित्र देउरी, थामस बोयपाई, आयोजन समिति के अध्यक्ष नन्दलाल रूईडीह, सचिव अमन हेम्ब्रोम, कोषाध्यक्ष मनोज कोड़ाह, दुम्बी कोड़ाह, साधुराम दिग्गी, संजय हेम्ब्रोम, हीरालाल, देवेन्द्र हेम्ब्रोम, संजय दिग्गी आदि समापन समारोह में उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही