Search

 
 
 

चक्रधरपुर : ताइक्वांडो के विजेता खिलाड़ियों को भगेरिया फाउंडेशन ने किया सम्मानित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हाल में संपन्न दो दिवसीय 22वें राज्य स्तरीय क्योरगी एवं 11वें राज्य स्तरीय पूमसे सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चैंपियन बनी पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडों टीम के खिलाड़ियों काे भगेरिया फाउंडेशन ने सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड उपस्थित रहे. इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की गई. पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड ने कहा कि वर्तमान दौर में पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है. इसलिए किसी भी क्षेत्र में लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करें सफलता जरूर मिलेगी. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-new-youth-association-organized-a-two-day-football-competition/">जगन्नाथपुर

: नव युवक संघ ने दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन

ताइक्वांडो खिलाड़ियों की मदद करेगी एसोसिएशन

पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद भगेरिया ने कहा कि एसोसिएशन का लक्ष्य चक्रधरपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने की है. साथ ही कहा कि जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी नेशनल गेम्स के लिए तैयारी करें, एसोसिएशन की ओर भरपूर सहयोग मिलेगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-while-playing-football-in-medasai-kishore-broke-his-hand-was-treated-in-chc/">मनोहरपुर

: मेदासाई में फुटबॉल खेलने के दौरान किशोर का हाथ टूटा, सीएचसी में हुआ इलाज
मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला की टीम छह स्वर्ण, चार रजत तथा तीन कांस्य पदक जीतकर ओवरआल चैंपियन बनी है. मौके पर भगेरिया फाउंडेशन के अध्यक्ष बिनोद भगेरिया, ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार उर्फ बापी दत्ता, सचिव सह कोच अनुराग शर्मा, मनोज भगेरिया, दिनकर शर्मा, बिपाशा दत्ता आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही