Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जन नायक समिति के पांच वर्ष पूरे होने पर भंडारे का किया गया आयोजन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की सामाजिक संगठन जननायक समिति के पांच वर्ष पूरे होने पर रविवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप भंडारे का आयोजन किया गया. इस भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर भोजन का आनंद लिया. चक्रधरपुर की जन नायक समिति की ओर से पिछले पांच सालों से रोजाना रेलवे स्टेशन के पास लोगों को भोजन कराया जा रहा है. साथ ही कोविड के दौरान भी जननायक समिति के सदस्यों ने गली मोहल्ले में घूम करवा रेलवे स्टेशन के पास गरीब व असहाय लोगों को भोजन कराया था. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-dalsa-launched-awareness-campaign-in-barayaburu-village/">नोवामुंडी

: बरायबुरू गांव में डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान
चक्रधरपुर में जननायक समिति की अलग पहचान है. 5 वर्ष पूरे होने पर समिति की ओर से और भी कई कार्यक्रम किए जाएंगे. इसी के तहत रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया. इस मौके पर जन नायक समिति के संरक्षक राजू कसेरा, अध्यक्ष अनूप दुबे, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, समाजसेवी विनोद भगेरिया, रणविजय कुमार, जेएलएन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान, प्रशांति साहा, वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा, भाजपा नेता सुरेश साव, संजय मिश्रा ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर भोजन वितरण किया.इस मौके पर समिति के सभी सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही