Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, रेफर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-सोनुवा रोड स्थित पुरानी बस्ती कब्रिस्तान मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सिरकापी गांव निवासी 48 वर्षीय सुरेंद्र नाथ जामुदा अपनी बाइक से चक्रधरपुर आ रहा था. इसी दौरान अज्ञात बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके से बस चालक बस लेकर फरार हो गया. इस दुर्घटना से सुरेंद्र नाथ जामुदा के सिर में गंभीर चोट आई है. स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-public-hearing-people-opposed-the-proposal-to-increase-the-electricity-rate/">जमशेदपुर

: जनसुनवाई में बिजली दर में बढ़ोतरी के प्रस्ताव का लोगों ने किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही