Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई महर्षि वेदव्यास की जयंती

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पंप रोड स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा व महर्षि वेदव्यास की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों ने महर्षि वेदव्यास की तस्वीर के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर व फूल माला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार प्रधान ने गुरु पूर्णिमा की महत्ता को बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि आज ही के दिन महर्षि वेदव्यास जी की जन्म हुआ था जिसके उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाता है. गुरु पूर्णिमा आदि काल से गुरु-शिष्य की परंपरा चलते आ रही है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-excise-department-recovered-60-36-liters-of-illicit-liquor/">बहरागोड़ा

: उत्पाद विभाग ने 60.36 लीटर अवैध शराब बरामद किया

शिष्य की अज्ञानता को दूर करते हैं गुरु - विद्यालय के अध्यक्ष

[caption id="attachment_687374" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CKP-Sarswati-Shishu-Mandir-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के अवसर पर मौजूद छात्र-छात्राएं.[/caption] इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने भी गुरु पूर्णिमा पर बच्चों को कहा कि गुरु ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो शिष्य के अज्ञानता को दूर करते हैं. वहीं मोहन कच्छप ने कहा कि प्रथम गुरु माता पिता होते हैं उसके बाद शिक्षा गुरु जो हमें संसार से परिचय कराते हैं. इस अवसर पर प्रबंधकरिणी समिति की ओर से कर्मचारियों के बीच उपहार भी बांटे गए. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दमयंती नाग, पूर्व वार्ड पार्षद रवि कुमार बंकिरा, सदस्य मोहन कच्छप, शांति देवी, मीना कुमारी के अलावे विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही