Search

 
 
 

Chakradharpur : भाजपा ने सीएम का किया पुतला दहन

 
  • पूर्व विधायक ने कहा- झूठे वादा कर सत्ता में काबिज हुई है हेमंत सरकार
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जन युवा आक्रोश रैली में भाजपाइयों के ऊपर रांची में हेमंत सरकार द्वारा लाठी चार्ज करने के विरोध में भाजपा नगर व प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक शशिभूषण सामड के नेतृत्व में चक्रधरपुर शहर के पवन चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. इस दौरान पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि झूठे वादे कर हेमंत सरकार राज्य में काबिज हुई. सत्ता में आने के लिए बड़े-बड़े वादे किए. युवाओं को प्रलोभन दिया. बेरोजगारी भत्ता देने का वादा तक किया. लेकिन सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार वादा भूल गई. फिर एक बार जनता से झूठा वादा कर चुनाव लड़ना चाहती है. मौके पर मालती गिलुवा, विजय मेलगांडी, ललित मोहन गिलुवा, सुरेश साव, मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान, अनूप दुबे, केशव सिंह, प्रवींदर चौहान, अभय साव, नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, विनोद महतो, विमल प्रसाद, गौतम रवानी, शिवलाल रवानी, अजीत बर्मा, रोहित शाह, हरिराम शर्मा, दीपक सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-bjp-burnt-the-effigy-of-the-chief-minister-in-front-of-guva-police-station/">Kiriburu

: भाजपा ने गुवा थाना के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही