Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर भाजपा ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आजादी का अमृत महोत्सव मनाने को लेकर गुरुवार को वन विश्रामागार में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शमरेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. गुरुवार को हुई इस बैठक में मुख्य रुप से भाजपा के वरीष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पवन शंकर पांडेय मुख्य रुप से उपस्थित थे. बैठक में तय हुआ कि आगामी 10 अगस्त को पार्टी की ओर से चक्रधरपुर शहर में तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-health-society-adopts-national-athletics-player-hiramani-announces-every-support/">चक्रधरपुर

: हेल्थ सोसाइटी ने नेशनल एथलेटिक्स खिलाड़ी हीरामणि को लिया गोद, हर सहयोग देने की घोषणा

सैकड़ो बाइक सवार यात्रा में होंगे शामिल

तिरंगा यात्रा पोड़ाहाट स्टेडियम से निकलेगा. सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रत‍िमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इसके बाद पूरे शहर में भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा का समापन पवन चौक पर होगा. यात्रा के दौरान सैकड़ो बाइक सवार कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा झंडा रहेगा. यात्रा की समाप्ती के पश्चात देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. यात्रा में शहर के तमाम नागरिको को आमंत्रित किया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-youths-arrested-with-stolen-bikes-during-vehicle-checking-police-sent-to-jail/">चक्रधरपुर

: वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

भाजपा बांटेंगी घर-घर तिरंगा

इसके अलावे हर घर तिरंगा अभ‍ियान को लेकर भी चर्चा हुई. जिसमें भाजपा की ओर से लोगों को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने पर सहमती बनी. बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेष नारायण लाल, दीपक सिंह, रवि बांकिरा, अश्वनी प्रमाणिक, रुपेश साव, अशोक दास, परविंदर चौहान, गौतम रवानी, मंगल सिंह बोदरा, मंगल सरदार समेत काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही