Search

 
 
 

चक्रधरपुर: गांधी जयंती पर भाजपा ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

 
Chakradharpur : शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चक्रधरपुर के पोटका में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इससे पहले दोनों महापुरुषों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. पोटका के शिव मंदिर से लाल गिरजाघर तक स्वच्छता अभियान चलाया. स्वच्छता के नारे के साथ भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संकल्प लिया. इस दौरान पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय मेलगाड़ी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, जिला उपाध्यक्ष ललित गिलुवा, चाईबासा नगर प्रभारी शेष नारायण लाला, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बंकिरा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शामरेश सिंह, सुरेश साव, जिला कार्यसमिति सदस्य मदन विशवकर्मा, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष परमेंद्र चौहान, चिंता देवी, सरस्वती हिस्सा, उत्तरा मुखी, सीमा मुखी, नगर महामंत्री गौतम रवानी, सोमनाथ रजक, नगर मंत्री अभय साव, अर्जित वर्मा, संदीप साव प्रसनजीत भट्टाचार्य, के साथ भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही