Search

 
 
 

चक्रधरपुर : भाजपा नेता ने रेल प्रबंधक से टाटा-राउरकेला सवारी गाड़ी चलाने की मांग की

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : चक्रधरपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता शशि भूषण सामड ने चक्रधरपुर मंडल के रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर टाटा से राउरकेला एवं राउरकेला से टाटा सवारी गाड़ी भाया चक्रधरपुर परिचालन कराने की मांग की है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chakradharpur-arts-toppers-of-smart-classes-honoured/">चाईबासा

: दिल्ली से पैदल चार धाम यात्रा पर निकले दो युवाओं का नगर आगमन पर हुआ अभिनंदन
उन्होंने कहा कि राउरकेला से टाटा अथवा टाटा से राउरकेला भाया चक्रधरपुर एक सवारी गाड़ी/मेमु/डेमू गाड़ी का परिचालन किया जाए. इसका ठहराव सभी स्टेशनों में हो, ताकि छोटे स्टेशनों के समीप निवास करने वाले नागरिकों को इसका लाभ प्राप्त हो सके.

चक्रधरपुर मंडल से शुरू नहीं हुआ पैसेंजर ट्रेनों का परिचाल

पूर्व विधायक ने पत्र में कहा कि कोरोना काल के बाद देश में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है. सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रारम्भ हो गया है, परन्तु एक्सप्रेस के रूप में ही सभी गाड़ियां चली है. कई प्रान्तों में पैसेंजर गाड़ियों का भी परिचालन प्रारम्भ हुआ, परन्तु दक्षिण-पूर्व रेलवे के मण्डल चक्रधरपुर से अब तक पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन नही हुआ है, जिसके कारण छोटे स्टेशनों के समीप निवास करने वाले नागरिकों को कहीं आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में इतवारी पैसेंजर चलाया गया था पर वह भी एक्सप्रेस के रूप में चलाया गया था जिससे छोटे स्टेशनों के नागरिक इस सुविधा लाभ नही उठा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही