Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : भाजपा नेता जेबी तुबीद व पूर्व विधायक ने कमलदेव गिरि के परिजनों व लोगों का तुड़वाया अनशन

Chakradharpur : गिरीराज सेना के संरक्षक सह हिन्दूवादी युवा नेता कमलदेव गिरि की हत्या के मामले में सीबीआई जांच कराने व पकड़े गये आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग को लेकर जारी अनशन 59वें दिन महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर टूट गया. 12 नवंबर की शाम चक्रधरपुर के भारत भवन के समीप कमलदेव गिरि की बम व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद 3 दिसंबर से लगातार अनशन किया जा रहा था. झारखंड सरकार के पूर्व गृह सचिव सह भाजपा नेता जेबी तुबीद, चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने सोमवार को चक्रधरपुर के शौंडिक धर्मशाला स्थित स्व. कमलदेव गिरि के पिता महादेवनंद गिरि, मां व परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-will-agitate-for-the-demand-of-construction-of-dilapidated-road-from-kotgarh-to-jeteya-badapaseya/">किरीबुरू

: कोटगढ़ से जेटेया, बड़ापासेया की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण करेंगे आंदोलन

कमलदेव नि:स्वार्थ समाज के लिए करते थे कार्य - जेबी तुबीद

[caption id="attachment_540557" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kamldew-giri-3-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> -कमलदेव गिरि अमर रहे का नारा लगाते भाजपा नेता जेबी तुबीद, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड व स्थानीय लोग.[/caption] जेबी तुबीद ने जहां परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया, कहा हम सभी आप के साथ है. कमलदेव गिरि हत्याकांड मामले में जो भी लोग शामिल है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी. परिजनों से मुलाकात के बाद अनशन स्थल पहुंचे जहां अनशन पर बैठे लोगों को पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया. इस मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुये जेबी तुबीद ने कहा कि कमलदेव नि:स्वार्थ समाज के लिए कार्य करते थे. दिन हो या रात वे बिना इसकी फ्रिक किये लोगों की सेवा में लगे रहते थे. कुछ लोगों ने षड़यंत्र के तहत कमलदेव गिरि की हत्या कर दी है. उसकी हत्या से उसे चाहने वाले सभी दुखी है. जिन लोगों ने भी कमलदेव गिरि को न्याय दिलाने के लिए साथ दिया है, खासकर महिलाएं सभी को आभार है. इससे पहले उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी की तस्वीर, स्व. कमलदेव गिरि की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सभी ने एक स्वर में कमलदेव गिरि अमर रहें का नारा भी लगाया. इस मौके पर समाजसेवी प्रमोद भगेरिया, कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमाशंकर गिरि के अलावे परिवार के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-celebrated-mahatma-gandhis-75th-death-anniversary-resolved-to-change-the-country/">जमशेदपुर

: कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मनाई, देश में परिवर्तन का लिया संकल्प

पुलिस-प्रशासन हम पर नहीं दे रही ध्यान, किया जा रहा परेशान

इस मौके पर स्व. कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमाशंकर गिरि ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की ओर से हम पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा. उपायुक्त महोदय व पुलिस अधीक्षक ने हमें डेढ़ महीने पहले आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द पकड़े गये आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जाएगा, लेकिन अब तक नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरु नहीं हुई. बल्कि कमलदेव गिरि के सर्मथकों को भी परेशान किया जा रहा है. हम पुलिस प्रशासन से आग्रह करते है कि मामले को गंभीरता से लेते हुये हमें न्याय दिलाये. इसे भी पढ़ें :1">https://lagatar.in/jharkhand-rjd-meeting-in-patna-on-february-01-tejashwi-will-preside/">1

फरवरी को झारखंड राजद की बैठक पटना में, तेजस्वी करेंगे अध्यक्षता
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही