Search

 
 
 

चक्रधरपुर : भाजपा नेताओं ने पवन चौक पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का जलाया पुतला

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए विवादित बयान से नाराज भाजपाइयों ने गुरुवार शाम पवन चौक में अधिर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया. इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गुस्सा जताया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-executive-director-of-sails-jharkhand-group-of-mines-reached-kiriburu-on-a-three-day-visit/">किरीबुरू

: सेल की झारखण्ड ग्रुप ऑफ माइंस के कार्यपालक निदेशक तीन दिवसीय दौरे पर किरीबुरु पहुंचे
मौके पर उपस्थित भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति पर टिप्पणी कर गलत किया है. उन्होंने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है. इसे लेकर ही अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया जा रहा है. इस मौके पर विजय मेलगांडी, राजू प्रसाद कसेरा, शेष नारायण लाल, अशोक दास, विनोद प्रधान, राजेश पासवान, शिव लाल रवानी, अश्वनी प्रमाणिक, विनोद शर्मा समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही