Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को चक्रधरपुर के पुरानी रांची रोड स्थित दिलीप साव स्मृति भवन के प्रांगण में मनाई गई. इस मौके पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश साव उपस्थित थे. मौके पर उपस्थित भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़ ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीतिक चिंतक व राजनेता थे. वे हिंदुत्व विचारधारा के समर्थक थे.आज पूरा देश उनकी जयंती पर उन्हें याद कर रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-all-three-mines-of-sail-won-11-awards-in-ccqc-competition/">किरीबुरू

: सीसीक्यूसी प्रतियोगिता में सेल के तीनों खदानों ने जीते 11 पुरस्कार

हिन्दू भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है - पंडित दीनदयाल

[caption id="attachment_767568" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-BJP-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दौरान मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ता.[/caption] इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह शहर के समाजसेवी सुरेश साव ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्व दिया. वहीं भाजपा नेता संजय पासवान ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के लिए वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा के स्रोत रहे. दीनदयाल की मान्यता थी कि हिन्दू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है. इस दौरान उपस्थित अन्य भाजपाइयों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही. इस मौके पर भाजपा नेता परविंदर चौहान, मधु सामड़, संदीप साव, कृष्णा गागराई, त्रिदीप कुमार, पार्थो सारथी मंडल, शिबू बागची, संजय पासवान, राकेश शर्मा, राजेश चौधरी, सुशील श्यामरीवाल, मनीष पाड़िया, चंदन गुप्ता, चिंटू साव समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही