Search

 
 
 

चक्रधरपुर : भाजपा बूथ अध्यक्ष के पिता के निधन पर भाजपाईयों ने जताया शोक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के वार्ड संख्या 17 निवासी सह भाजपा बूथ अध्यक्ष रविंदर यादव के पिता सोहराई यादव का मंगलवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया. मृत्यु की सूचना मिलने पर काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंचे और शोक जताया. रविंदर यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह अचानक हृदय गति रुकने से पिता की मृत्यु हो गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-world-tribal-organization-celebrated-world-tribal-day-with-pomp-mobilization-of-tribals/">चाईबासा

: विश्व आदिवासी संगठन ने धूमधाम से मनाया आदिवासी दिवस, आदिवासियों का हुआ जुटान
इधर, रविंदर यादव के आवास पहुंचे पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सहानुभूति जताई एवं मृत आत्मा की शांति के लिए कामना की. बूथ अध्यक्ष के घर वरीष्ठ भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन पांडेय, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला मंत्री अशोक दास, नगर महामंत्री गौतम रवानी, दीपक सिंह, मदन विश्वकर्मा, मोहन यादव, मीडिया प्रभारी अर्जित वर्मा, परविंदर चौहान, कबीर पांडेय पहुंचे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही