Search

 
 
 

चक्रधरपुर : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर के पुरानी रांची रोड स्थित मोदी आहार कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी नगर व प्रखंड कमेटी की बैठक हुई.इस बैठक में संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी व बूथ अध्यक्ष मौजूद हुये.बैठक की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की. इस दौरान भाजपा के विधानसभा संयोजक सुरेश साव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है. इसे भी पढ़ें : कामत">https://lagatar.in/kamats-woman-will-get-justice-kamlesh-singh/">कामत

की महिला को मिलेगा इंसाफ : कमलेश सिंह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/CKP-BJP-BAITHAK-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ तैयारी में जुट जाएं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश का तेजी से विकास हुआ है. गरीबों को उनका हक व अधिकार मिला है. इसे देखते हुये पुन: एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है. मौके पर मौजूद झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्य समिति सदस्य मालती गिलुवा ने कहा कि हुये अबकी बार 400 पार के आंकड़े को पूरा करने के लिए सभी को एकजुटता के साथ लगनपूर्वक कार्य करने की बात कहीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-liquor-shop-workers-arrested-with-spurious-liquor/">जमशेदपुर

: नकली शराब के साथ शराब दुकान के तीन कर्मी गिरफ्तार
इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेष नारायण लाल, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, नगर संयोजक राजू कसेरा, मदन विश्वकर्मा, उत्तम शर्मा, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, रोहित गुप्ता, छोटे लाल माझी, नगर मंत्री मोहन यादव, अभय कुमार साव, राजेश पासवान, सरस्वती आशा बारला, दीपक प्रधान समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही