Search

 
 
 

चक्रधरपुर : विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : विश्व आदिवासी दिवस पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से चक्रधरपुर के भारत भवन स्थित वन विश्रामागार परिसर में पौधरोपण किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशि भूषण सामड़ उपस्थित थे. उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगना चाहिए. आदिवासियों को प्रकृति से लगाव व प्रेम होता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-seva-dal-took-out-bike-rally-on-world-tribal-day/">जमशेदपुर

: विश्व आदिवासी दिवस पर बिरसा सेवा दल ने निकाली बाइक रैली

प्रकृति की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी

आदिवासी प्रकृति के बहुत करीब होते हैं. प्रकृति की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है, इसलिए हमें पौधा लगाकर प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए. इस मौके पर भाजपा के वरीष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, पवन शंकर पांडेय, अशोक दास, राजेश गुप्ता, परमेंदर चौहान, गौतम रवानी, मदन विश्वकर्मा, अर्जित बर्मन, मोहन कुमार, कबीर पांडेय समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही