Search

 
 
 

Chakradharpur : हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम चलाएगा भाजपा

 
  • चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम से निकाली जाएगी यात्रा
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर स्थित बाबू खाद भंडार भवन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चक्रधरपुर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम पर चर्चा की गई. बैठक में तय किया गया कि 14 अगस्त को चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम से भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी. यह यात्रा मार्ग में पड़ने वाले राजा अर्जुन सिंह, शहीद भगत सिंह एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए लाल गिरजा के समीप पहुंच कर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा. वहां से वापस पवन चौक से पुरानीबस्ती में अवस्थित जग्गू दीवान की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुनः पवन चौक पहुंचकर समाप्त होगी. साथ ही 13 अगस्त को युद्ध स्मारक एवं शहीदों के स्थल पर स्वच्छता का कार्यक्रम कर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-protest-by-bjp-mahila-morcha-at-the-deputy-commissioners-office-in-seraikela/">Adityapur

: सरायकेला में भाजपा महिला मोर्चा का उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

14 अगस्त की शाम को निकाला जाएगा शांति मार्च

14 अगस्त को ही विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम जिला मुख्यालय में होगा. 14 अगस्त की शाम को कैंडल मार्च करते हुए शांति मार्च कार्यक्रम किया जाएगा. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, कार्यक्रम के सह संयोजक पवन शंकर पांडेय, बंदगांव प्रखंड के अध्यक्ष राजेंद्र मछुआ, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष हरीश मुंडा, संजय पासवान, शेष नारायण लाल, श्रीवंत षाड़ंगी, डॉ शिवपूजन सिंह, अशोक दास, गणेश तांती, दुर्योधन प्रधान, प्रेम प्रधान, कृतिवास प्रधान, मंगल बोदरा, अभिजीत भट्टाचार्य, सरना बोयपाई, अभिजीत चटर्जी, पोरेश मंडल, भोला, बजरंग महानंद, गौतम रवानी, परमेश्वर बोदरा, दीपक सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही