Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियां जनता को बताएगी भाजपा

 
Chakradharpur: मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चक्रधरपुर भाजपा के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के आवास में रविवार को बैठक की. कार्यक्रम को चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में सुचारू रूप से चलाने के लिये भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य मालती गिलुवा संयोजक बनाई गईं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-objected-to-registering-a-case-against-former-bjp-district-president/">जमशेदपुर

: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज करने पर भाजपा ने जताई आपत्ति

बांटे जाएंगे सरकार की उपलब्धियों के पर्चे

आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम के कोल्हान सह संयोजक अशोक षाड़ंगी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियों वाले पर्चे का वितरण किया जाएगा. प्रखंड क्षेत्र एवं नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम चलाया जाएगा. क्षेत्र के लोगो को केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी.

बैठक में ये भाजपा नेता रहे उपस्थित

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय, कराईकेला प्रखंड अध्यक्ष कुश पुरती, टोकलो प्रखंड अध्यक्ष रोहित प्रधान, चक्रधरपुर प्रखंड महामंत्री बिसटूधारी प्रधान, नगर उपाध्यक्ष छोटेलाल माझी एवं नगर मंत्री अभय साव उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें: कांड्रा">https://lagatar.in/kandra-loyola-student-became-champion-in-chess-competition-at-shane-international-school/">कांड्रा

: शेन इंटरनेशनल स्कूल में चेस प्रतियोगिता में लोयोला का छात्र बना चैम्पियन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही