Search

 
 
 

Chakradharpur : कराईकेला में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड के कराईकेला बाजार परिसर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. मौके पर मुख्य रूप से मौजूद कराइकेला मंडल के प्रभारी प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मालती गिलुवा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया. मौके पर मालती गिलुवा ने कहा कि 23 अगस्त 2024 को झारखंड सरकार द्वारा की गई बर्बरता पूर्ण कार्रवाई, लोकतंत्र की हत्या के विरोध में पुतला दहन किया जा रहा है. हेमंत सरकार भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे हैं जन आक्रोश रैली से पूरी तरह डर चुकी थी. जिसके परिणाम स्वरूप हेमंत सोरेन सरकार द्वारा रैली को रोकने का प्रयास किया गया था. इस अवसर पर कराईकेला मंडल अध्यक्ष बीजू प्रमाणिक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मेलगांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष तीरथ जामुदा, मंगल बोदरा समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-king-parikshit-was-uplifted-by-listening-to-bhagwat-katha-himanshu-maharaj/">Jamshedpur

: भागवत कथा का श्रवण करने से राजा परीक्षित का हुआ था उत्थान – हिमांशु महाराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही