Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : होल्डिंग टैक्स वृद्धि व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स में वृद्धि रोकने, एनएच 75 में चेकपोस्ट बनाकर टैक्स वसूली नहीं करने, विकास योजनाओं में लूट रोकने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के बैनर तले भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया. गुरुवार को चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के सामने भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन कर चक्रधरपुर नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-playing-with-wild-elephants-can-be-dangerous-youth-and-children-are-throwing-stones/">चाकुलिया

: जंगली हाथियों से खिलवाड़ हो सकता है खतरनाक, युवा और बच्चे फेंक रहे हैं पत्थर

एनएच से लेकर नाली, गली तक में भ्रष्टाचार का बोलबाला

मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि होल्डिंग टैक्स में अत्यधिक बढ़ोतरी से आम जनता काफी परेशान है. एनएच 75 पर भलियाकुदर एवं पोटका में चेकनाका लगाकर अवैध वसूली की जा रही है. वर्षों से बंदोबस्त गुदड़ी बाजार के दुकानों के भाड़े में अत्यधिक बढ़ोतरी से व्यापारी वर्ग परेशान है. नगर परिषद में टेबुल टेंडर कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है. स्वच्छता के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है. वहीं वार्डों में नवनिर्मित नालियों एवं सड़कों की स्थिति दयनीय हो गई है. रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सरकारी नियमों के विरुद्ध पार्किंग का निर्माण किया गया है. इन सारे व्याप्त भ्रष्टाचारों की जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए. तभी जनता को राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-administration-has-made-rules-migrant-workers-registration-will-have-to-be-done-before-migration/">चाईबासा

: जिला प्रशासन ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाया नियम, प्रवास से पूर्व कराना होगा निबंधन

धरना प्रदर्शन में ये लोग थे शामिल

भाजपा के धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा, पवन शंकर पांडेय, ललित गिलुवा, राजेश गुप्ता, समरेश सिंह, शेष नारायण लाल, राजू प्रसाद कसेरा, संजय पासवान, अश्वनी प्रमाणिक, इंद्रजीत सामड, अशोक दास, विनोद विश्वकर्मा, पप्पू षाड़ंगी, शंभू साव, शिवलाल रवानी, लक्खी मुंडा, सीमा मुखी, गौतम रवानी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही