Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मण गिलुवा की दूसरी पुण्यतिथि 29 अप्रैल को मनाई जाएगी. इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर विधानसभा स्तरीय बैठक भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा के आवास पर हुई. बैठक के दौरान पुण्यतिथि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल में पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा जी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी. इसके साथ ही चक्रधरपुर में पुराना रांची रोड स्थित मोदी अगेन कार्यालय में चक्रधरपुर नगर मंडल में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :गुरु">https://lagatar.in/free-healing-program-will-be-held-on-the-day-of-guru-purnima/">गुरु
पूर्णिमा के दिन होगा नि:शुल्क हीलिंग कार्यक्रम
: ओडिशा के युवक की प्रेमिका और उसके पति ने आरी से काट किए चार टुकड़े [wpse_comments_template]
पूर्णिमा के दिन होगा नि:शुल्क हीलिंग कार्यक्रम
कराईकेला पंचायत भवन में कार्यक्रम किए जाएंगे
टोकलो मंडल के कार्यक्रम टोकलो उनके समाधि स्थल पर होगा. चक्रधरपुर प्रखंड के कार्यक्रम केरा मंदिर के समीप संपन्न होंगे. कराईकेला पंचायत भवन में कार्यक्रम किए जाएंगे. बनगांव के कार्यक्रम बनगांव मंदिर के समीप मैदान में संपन्न होंगे. मौके पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक व भाजपा नेता शशिभूषण सामड, पवन शंकर पाण्डेय, ललित मोहन गिलुवा, दीपक सिंह, दीपक प्रधान, अशोक दास, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजेंद्र मछुआ गौतम रवानी, गणेश ताँती, अश्विनी प्रमाणिक, शिवलाल रवानी, मदन विश्वकर्मा, रोहित प्रदान, कुश पूर्ति, बजरंग महानंद, सरस्वती हेस्सा समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-odishas-youths-girlfriend-and-her-husband-cut-into-four-pieces-with-a-saw/">जमशेदपुर: ओडिशा के युवक की प्रेमिका और उसके पति ने आरी से काट किए चार टुकड़े [wpse_comments_template]
Leave a Comment