Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : 14 फरवरी को पोड़ाहाट स्टेडियम में भाजपा की होगी जनसभा

Advertisement
Advertisement
  • प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे संबोधित
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आगामी 14 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस लेकर शनिवार को चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा के समीप बैठक आयोजित की गई. जहां मुख्य रुप से मौजूद पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड उपस्थित हुये. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-woman-riding-bike-seriously-injured-in-road-accident/">गिरिडीह

: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि 13 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का चाईबासा आगमन होगा. 14 फरवरी की सुबह चाईबासा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा. चाईबासा में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी सभा को संबोधित करेंगे.वहीं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि लोकसभा चुनाव मिशन 2024 के तहत 14 फरवरी को चाईबासा में शंखनांद होगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-12th-annual-festival-of-someshwar-shiv-temple-starts-from-11th-february/">लातेहार

: सोमेश्वर शिव मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव, 11 फरवरी से शुरूआत
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट को जीतना तय किया गया है. इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता तेजी से कार्य कर रहे हैं.वहीं पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी जुट गए है.आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गांव चलो अभियान जैसे कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इस मौके पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-got-approximately-rs-1300-crore-from-electoral-bonds-in-2022-23-and-congress-get-only-rs-171-crore/">भाजपा

को 2022-23 में Electoral Bond से लगभग 1300 करोड़ रुपये मिले और कांग्रेस को महज 171 करोड़

मधुसूदन पब्लिक स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/CKP-MADHUSUDAN-P-SCHOOL-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की आसनतलिया स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल में सत्र 2023- 2024 के बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन केक काटकरकिया गया, साथ ही 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान पेश किया गया. तत्पश्चात विदाई लेने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक बीके हिंदवार, प्राचार्य के. नागराजू, उप प्राचार्या आरती कोड़वार एवं विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा स्मृति- चिन्ह देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-got-approximately-rs-1300-crore-from-electoral-bonds-in-2022-23-and-congress-get-only-rs-171-crore/">भाजपा

को 2022-23 में Electoral Bond से लगभग 1300 करोड़ रुपये मिले और कांग्रेस को महज 171 करोड़
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक बीके हिंदवार ने विद्यार्थियों को 12वीं के बाद करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए. प्राचार्य के नागराजू ने छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम एवं सतत प्रयास करने की सलाह दी. विद्यालय के उप प्राचार्या ने विद्यार्थियों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए निशाना साधने को कहा एवं सुनहरे भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-12th-annual-festival-of-someshwar-shiv-temple-starts-from-11th-february/">लातेहार

: सोमेश्वर शिव मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव, 11 फरवरी से शुरूआत
वहीं परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें,सफलता अवश्य ही मिलेगी.इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी छात्र- छात्राओं का मार्गदर्शन किया.कार्यक्रम के दौरान बारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन का अनुभव का साझा किया.इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही