Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बीके मानिनि को मिला राष्ट्रीय सेवा सम्मान

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : ब्रह्मकुमारीज पाठशाला, चक्रधरपुर की संचालिका बीके मानिनि को राष्ट्रीय सेवा सम्मान-2023 से नवाजा गया है. समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, राष्ट्रहित, समाजहित में अतुलनीय योगदान के लिए राजस्थान राज्य अंतर्गत कोटा के संगम वाटिका में संचालित संगम अकादमी व पब्लिकेशन के संस्थापक ओम प्रकाश लववंशी ने उन्हें सम्मानित किया. इसे लेकर चक्रधरपुर की ब्रह्मकुमारीज पाठशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहां जिला अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह, पत्रकार राजेश्वर पांडेय, फुटबॉल रेफरी शकील खान, डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के जिला अध्यक्ष राजा प्रसाद, मंगल सरदार व शीतल पूर्ति की उपस्थिति में बीके मानिनि को उक्त सम्मान सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-flag-hoisting-done-at-congress-party-office-tilak-library/">जमशेदपुर

: 77वां स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में किया झंडोत्तोलन
मौके पर ब्रह्मकुमारीज पाठशाला चक्रधरपुर की संचालिका बीके मानिनि ने कहा कि इस सम्मान के साथ समाज हित में जिम्मेदारी बढ़ गई है. अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह, डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के जिलाध्यक्ष राजा प्रसाद "पप्पू" ने कहा कि ब्रह्मकुमारीज पाठशाला परिसर में आकर जो शांति का महसूस हुआ, वह इसके पहले कहीं नहीं मिला. मौके पर फुटबॉल रेफरी शकील अहमद खान, पत्रकार राजेश्वर पांडेय, अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के जिला अध्यक्ष राजा प्रसाद, मंगल सरदार व शीतल पूर्ति को समाज हित में अतुलनीय योगदान के लिए ईश्वरीय सौगात से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर गीता, वीना, सारथी, बालेमा, पुतुल, राम भरत, राजू, ओडेया मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही