Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रोलाडीह में रक्तदान शिविर 23 मार्च को, उपायुक्त व एसपी होंगे शामिल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर 23 मार्च को रोलाडीह गांव के हाई स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई. शिविर में अधिक से अधिक रक्त संग्रह हो इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. शिविर के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल व एसपी आशुतोष शेखर शामिल होंगे. जन रक्षा संघर्ष समिति की ओर से यह रक्तदान सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-current-committee-of-the-press-club-of-seraikela-kharsawan-dissolved/">आदित्यपुर

: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की वर्तमान कमेटी भंग

समिति के पदाधिकारियों ने की बैठक

रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक यूनिट रक्त संग्रह हो इसको लेकर समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक की बनाए जा रहे पंडाल का भी जायजा लिया. इस मौके पर संयोजक पंडित महतो, प्रधान बंकिरा, अध्यक्ष अशोक तांती, सह सचिव लीलाराम तांती, भुवनेश्वर महतो, दिनेश महतो के अलावा काफी संख्या में समिति के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही