Search

 
 
 

चक्रधरपुर : 9 को मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान शिविर

 

रक्तदान से बड़ा महादान नहीं, शिविर में लोग बढ़-चढ़कर लें हिस्सा : प्रतीक

Chakradharpur : मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा की ओर से 9 जून को स्व. सांवरमल की स्मृति में सीकेपी दरबार होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसे लेकर गुरुवार को सीकेपी दरबार होटल में मंच की ओर से प्रेस वार्ता की गई. इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा के अध्यक्ष प्रतीक शाह ने कहा कि सामाजिक कार्यों से हमेशा सरोकार रखने वाली शहर की ख्याति प्राप्त संस्था मारवाड़ी युवा मंच एक बार फिर जन कल्याण के लिए 9 जून को रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है. उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है. इसलिए शिविर में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सहभागी बनें. रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे शुरू होगा. इस मौके पर मंच के सचिव मयंक केडिया, उपाध्यक्ष विपुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष आकाश काबरा, सह कोषाध्यक्ष जतीन शाह, सह सचिव शिवम अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, जन सम्पर्क मंत्री सिद्धार्थ केजरीवाल, ऋषभ राज, झुनझुनवाला, रक्तदान संयोजक कमल खेतान, सह रक्तदान संयोजक ऋषभ मेहता, अमृतधारा संयोजक दीपक अग्रवाल, अभिषेक केजरीवाल, चैतन्य केजरीवाल, समाज विकास संयोजक नितेश भगेरिया, सलाहकार समिति के अवध खीरवाल, नरेश केडिया, संतोष अग्रवाल, सचिन केजरीवाल, महेन्द्र अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-5-cyber-criminals-arrested-for-cheating-by-posing-as-bank-officers/">देवघर

: बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही