Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कमलदेव गिरी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 270 यूनिट रक्त संग्रह

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गिरिराज सेना के संस्थापक सह हिंदूवादी नेता कमलदेव गिरि के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को शहर के शौंडीक धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. गिरिराज सेना के तत्वधान में आयोजित इस 12वें रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर का शुभारंभ चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा ने फीता काटकर व कमलदेव गिरि की तस्वीर के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान मुख्य रूप से चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, चाईबासा की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री गीता बालमुचू, रीता सुंबरूई ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-put-their-fantasies-on-paper-regarding-cleanliness/">जमशेदपुर

: स्वच्छता को लेकर छात्रों ने अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

इस शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग 16 महिलाओं ने रक्तदान किया. इसके साथ ही किन्नरों ने भी रक्तदान किया और पुण्य के भागी बने. इस शिविर में कुल 270 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. चाईबासा ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान शिविर को सफल बनाया. इसमें चक्रधरपुर अनुमंडल की नर्स व सूर्य नर्सिंग होम के प्रशिक्षणार्थियों ने भी सहयोग किया. शिविर के दौरान चाईबासा हिंदू जागरण मंच, जमशेदपुर टाइगर क्लब, आजाद गिरि, विकास यादव, अखिल सिंह, जय किशन सिंह, संदीप सिंह,संत जॉन्स एंबुलेंस की टीम भी पहुंची थी. खुद दिवंगत कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमाशंकर गिरि, फूलनदेव गिरि, छोटी बहन पूजा गिरि ने भी रक्तदान किया. इस दौरान सभी रक्तदाताओं व सहयोगकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया. मौके पर समाजसेवी मनोज भगेरिया, टाइगर क्लब के अध्यक्ष के अलावे गिरिराज सेना महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी, सदस्य व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nazir-anwar-got-98-13-percentile-in-jee-main-family-expressed-happiness/">चाईबासा

: नजीर अनवर को जेईई (मेन) में मिला 98.13 पर्सेंटाइल, परिवार ने जताई खुशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही