Search

 
 
 

चक्रधरपुर : भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भारतीय क्रिकेट महेन्द्र सिंह धोनी का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. इसी क्रम में चक्रधरपुर के रेलवे महात्मा गांधी सभागार में शिरडी साईं साईं भक्त मंडल के तत्वाधान में 21वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. त्रिवेणी इंजीकॉन्स प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से आयोजित इस रक्तदान शिविर में चक्रधरपुर के धोनी फैन्स क्लब के संरक्षक आर श्रीकांत राव उर्फ डिक्की व अन्य सदस्यों ने सहयोग किया. जहां बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने रक्तदान कर पुण्य के भागी बने. शिविर का शुभारंभ  साईं बाबा की तस्वीर के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसमें शाम लगभग साढ़े पांच बजे तक कुल 330 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-recovered-the-youth-within-an-hour-of-kidnapping/">आदित्यपुर

: अपहरण के एक घंटे के भीतर पुलिस ने युवक को किया बरामद

रक्तदान करने वालों को बांटा गया हेलमेट

इधर, आयोजनकर्ताओं ने रक्तदाताओं के बीच हेलमेट का वितरण किया. मौके पर साईं भक्त मंडली के सदस्यों ने उपस्थित सभी लोगों को बाइक चलाने के दौरान अवश्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की. [caption id="attachment_691439" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CKP-DHONI-BIRTHDAY-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शिविर में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दल व समाजिक संगठन के लोग[/caption]

केक काटकर मनाया धोनी का जन्मदिन

इस अवसर पर धौनी फैन्स क्लब के सदस्यों ने केक काटकर भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाया. मौके पर उपस्थित धोनी फैन्स क्लब के संरक्षक डिक्की राव ने केक काटकर सभी को महेन्द्र सिंह धोनी के जन्मदिन की बधाई दी. शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके पर गिरिराज सेना के लगभग दस लोगों ने रक्तदान किया. इस अवसर पर धोनी फैन्स क्लब के संरक्षक आरश्रीकांत राव ने 50वीं बार रक्तदान किया. वहीं उनके बड़े भाई विक्की राव ने भी रक्तदान किया. समाजसेवी विजय सिंह गागराई, पत्रकार बबलू मंडल ने भी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. [caption id="attachment_691441" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CKP-DHONI-BIRTHDAY-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रक्तदान करते धोनी फैन्स क्लब के संरक्षक आर श्रीकांत राव[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-district-level-kharif-workshop-cum-kisan-credit-card-awareness-campaign-organized/">घाटशिला

: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह किसान क्रेडिट कार्ड जागरुकता अभियान आयोजित

यह गणमान्य रहे मौजूद

शिविर में मुख्य रूप से पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मण गिलुवा की पत्नी सह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य मालती गिलुवा, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष कृष्ण देव साह, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव, भाजपा नेता संजय मिश्रा, गिरिराज सेना के प्रमुख उमाशंकर गिरि, पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई, समाजसेवी विनोद भगेरिया, रेलवे के सीनियर डीपीओ, समाजसेवी रणविजय कुमार, समाजसेवी मनोज भगेरिया, गणेश पाड़िया, भाजपा नेता संजय पासवान, पूर्व पार्षद अनुप दूबे, विक्की राव, धौनी फैन्स क्लब के जॉय मुखर्जी, दीपक महतो, शौभाग्य विश्वाल के अलावे साईं भक्त मंडल के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही