Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्ररधरपुर : 23 मार्च को रोलाडीह में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, डीसी व एसपी होंगे शामिल

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को रोलाडीह में रक्तदान शिविर व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा है. रोलाडीह गांव के हाई स्कूल मैदान में जन रक्षा संघर्ष समिति के तत्वावधान में यह शिविर आयोजित होगी. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अन्यय मित्तल व एसपी आशुतोष शेखर शामिल होंगे. रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक यूनिट रक्त संग्रह हो इसको लेकर रविवार को समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बैठक की. समिति के कोषाध्यक्ष प्रधान बंकिरा की अध्यक्षता में यह बैठक का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-march-19-power-supply-will-remain-interrupted-for-seven-hours-in-the-industrial-area/">आदित्यपुर

: 19 मार्च को इंडस्ट्रियल एरिया में सात घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

उपायुक्त व एसपी बढ़ायेंगे रक्तदाताओं का हौसला

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक रक्त संग्रह हो इसको लेकर प्रत्येक गांव में 20 मार्च से बैठक आयोजित की जाएगी. प्रचार वाहन का घूमना जारी हो गया है, प्रत्येक हाट बाजार में प्रचार-प्रसार निरंतर चल रही है. कहा गया कि पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त व एसपी पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाएंगे. ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह करने पर जोर दिया जा रहा है. रक्तदाताओं का फॉर्म भरना आरंभ हो गया है. अब तक 100 से अधिक रक्तदाताओं ने अपना आवेदन जमा किया हैं. उपायुक्त व एसपी ने शिविर में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. बैठक में मुख्य रूप से संयोजक पंडित महतो, अध्यक्ष अशोक तांती, सह सचिव लीलाराम तांती, भुवनेश्वर महतो, दिनेश महतो के अलावे समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-after-the-incident-of-meter-theft-jindal-stopped-installing-meters/">आदित्यपुर

: मीटर चोरी की घटना के बाद जिंदल ने बंद किया मीटर लगाना
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही