Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : रोलाडीह में 23 मार्च को रक्तदान सह स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की रोलडीह गांव में आगामी 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह निर्णय जन रक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले ली गयी. मंगलवार को समिति के अध्यक्ष अशोक तांती की अध्यक्षता में बैठक रोलाडीह गांव के बाल श्रमिक स्कूल में आयोजित की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में भव्य तरीके से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य व दंत शिविर नि:शुल्क लगायी जायेगी. ग्रामीणों के बीच नि:शुल्क सेवा समिति की ओर से दिया जायेगा. साथ ही रक्तदान के महत्व के बारे में ग्रामीणों को समिति के पदाधिकारी बतायेंगे और जागरूक करेंगे. समिति के संयोजक पंडित महतो ने कहा कि यह संगठन गांधीवादी तरीके से अपनी आवाज को बुलंद तो करती ही है. अब ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या को भी दूर करने का काम किया जायेगा. जब मरीज को रक्त की जरूरत होती है तो परेशान हो जाता है. रक्त का निर्णाम नहीं होता है यह दान से ही आता है. इसलिये ग्रामीण क्षेत्र में इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा. इसे भी पढ़ें चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-sent-an-appeal-letter-regarding-the-investigation-of-naac-inspection-naac-approved/">चाईबासा

: कोल्हान विवि ने नैक निरीक्षण की जांच को लेकर अपील पत्र भेजा, नैक ने दी स्वीकृति

100 यूनिट रक्त संग्रह करने का रखा गया लक्ष्य

वहीं अशोक तांती ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह कर दिया जाये. मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष प्रधान बांकिरा ने भी जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों तक रक्तदान के महत्व को पहुंचाने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने फांसी की सजा दे दी थी. महज 23 साल की उम्र में भगत सिंह अपने साथियों के साथ हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए थे. इसी शहादत दिवस को हम सब बलिदान दिवस के रूप में मनायेंगे. साथ ही ग्रामीणों को समिति के उद्देश्य के बारे विस्तृत रूप से बताया जाएगा. ताकि ग्रामीण भी अपने अधिकार के लिये आगे आयेंगे. बैठक में मुख्य रूप से सचिव भगीरथी महतो, सह सचिव लीलाराम महतो, नंदलाल हांसदा, लगेन प्रधान, जितेंद्र महतो के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-term-of-finance-officer-of-kolhan-university-dr-pk-pani-will-end-this-month/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी का कार्यकाल इस माह होगा खत्म
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही