Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : रोलाडीह में 23 मार्च को रक्तदान सह स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जन रक्षा संघर्ष समिति की ओर से शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस पर पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में 23 मार्च को रोलाडीह स्कूल परिसर में रक्तदान सह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसे सफल बनाने के लिये 11 मार्च को दोपहर तीन बजे रोलाडीह विद्यालय में बैठक होगी. उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष अशोक तांती ने दी. उन्होंने कहा कि बैठक में जन रक्षा संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यगणों को शामिल होना अनिवार्य है ताकि शिविर को लेकर रणनीति बनाई जा सके. 150 यूनिट रक्त संग्रह हो इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shri-ram-mandir-bishtupur-committee-demands-change-of-election-date/">जमशेदपुर

: श्री राम मन्दिरम् बिष्टुपुर कमिटी का चुनाव की तिथि परिवर्तित करने की मांग

लोगों को संगठन से जोड़ने का होगा प्रयास

चाईबासा ब्लड बैंक की शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. इसके अलावा संगठन की समीक्षा भी की जायेगी. समिति के अध्यक्ष अशोक तांती ने कहा कि इस दौरान सदस्यता फार्म को सर्वसम्मति से पारित किया जायेगा. जिसके बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान पूरे झारखंड में चलेगा. अधिक से अधिक बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार इस संगठन में जुड़े इसको लेकर प्रयास किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही