Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: आदिति के दोस्त सावन का शव भी चंद्री घाट से बरामद

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_169516" align="aligncenter" width="208"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/aditi-1-208x300.jpg"

alt="" width="208" height="300" /> सावन कुमार तियु की फाइल तस्वीर.[/caption]
Chakradharpur : चक्रधरपुर के संजय नदी के बोड़दा घाट में सोमवार की दोपहर आदिति साधु 16 वर्ष का शव मिलने के करीब 18 घंटे बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड सावन कुमार तियू 17 वर्ष का शव भी नदी केचंद्री घाट से बरामद कर लिया गया. यह चंद्री गांव से कुछ ही दूरी पर है. मंगलवार सुबह जब ग्रामीण नदी की ओर गए तो चंद्र घाट के पास शव को नदी में तैरता पाया. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सावन के पिता ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की.
इसे भी पढ़ें : सनसनी">https://lagatar.in/sensation-body-found-in-river-of-aditi-of-chakradharpur-along-with-reading-sawn-is-also-missing-search-underway/">सनसनी

: नदी में मिला शव चक्रधरपुर की आदिति का, साथ पढ़नेवाला सावन भी है गायब, तलाश जारी
[caption id="attachment_169515" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/aditi2-300x230.jpg"

alt="" width="300" height="230" /> आदिति साधु की फाइल तस्वीर.[/caption]
गौरतलब है कि चक्रधरपुर के रहनेवाले आदिति साधु और सावन कुमार तियू रविवार देर शाम से लापता थे. दोनों एक साथ मधुसूदन हाई स्कूल में पढ़ते थे, साथ ही कोचिंग भी एक साथ करते थे. सावन के पिता नारायण सिंह रेलवे चालक हैं और चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के ड्राइवर कॉलोनी निवासी हैं. वहीं आदिति के पिता जीतेन कुमार वार्ड संख्या एक में भालियाकुदर कॉलोनी में रहती हैं. वह पूर्व में केपीएस स्कूल चक्रधरपुर में सहायक शिक्षक थे. उन्होंने सोमवार को आदिति का शव मिलने के बाद सावन पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन सावन का शव मिलने के बाद अब पुलिस की जांच आत्महत्या या किसी अनहोनी की ओर मुड़ गई है. फिलहाल पुलिस सावन का भी शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है. दोनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकेगी. दोनों आदिति के स्कूटी पर नदी घाट की ओर गए थे, जिसे रविवार देर रात ही बरामद कर लिया गया था.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही