Search

 
 
 

Chakradharpur : गोपीनाथपुर में करंट लगने से बीआरपी संजय महतो की मौत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत के गोपीनाथपुर गांव में बिजली के करंट से शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रखंड संसाधन सेवी की मौत हो गई. बताया जाता है कि सोमवार की शाम लगभग चार बजे संजय कुमार महतो नदी से नहा कर लौटा था. इस दौरान वह भीगा गमछा पहने हुए था. घर की छत पर एक बिजली का तार गिरा था. जैसे ही उसने तार को उठाकर किनारे रखना चाहा, वैसे ही तार में करंट आ गया और उन्हें जोर का झटका लगा. संजय छत से नीचे गिर कर बेहोश हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए संजय कुमार महतो को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-due-to-rain-and-raksha-bandhan-there-was-less-crowd-in-mahadevshal-dham/">Chakradharpur

: बारिश व रक्षा बंधन के कारण महादेवशाल धाम में कम रही भीड़
इधर, शिक्षा विभाग में संजय की मौत होने की सूचना मिली तो काफी संख्या में शिक्षा विभाग से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद संजय कुमार महतो के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक संजय की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें भी इलाज के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि संजय का चार साल पहले विवाह हुआ था. उसका एक डेढ़ साल का बच्चा है. इधर, घटना की सूचना पाकर टोकलो थाना पुलिस के अधिकारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही