Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पोकुवाबेड़ा गांव में पेंशनधारियों के भौतिक सत्यापन के लिए शिविर आयोजित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव में रविवार को पेंशन धारियों का भौतिक सत्यापन के लिए शिविर लगाया गया. इस अवसर पर बाल एवं महिला उत्थान को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत गांव के मुंडा रमेश सामड़ की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान गांव के पेंशन धारियों के कागजातों का सत्यापन किया गया. साथ ही पेंशन से वंचित लाभुकों को पेंशन से जोड़ने के लिए जरूरी कागजात भी तैयार किए गए. इस मौके बाल विवाह रोकने, बच्चों को स्कूल से जुड़ने, धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभाव इत्यादि के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया. महिलाओं को समाज हित में कार्य करने हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jharkhand-drivers-federation-meeting-organized-in-nuiya-village/">नोवामुंडी

: नुईया गांव में झारखंड ड्राइवर महासंघ की बैठक आयोजित

गांव के शिक्षित युवा आगे आकर लोगों को जागरूक करें

मौके पर मौजूद सेवानिवृत आर्मी जवान सह समाजसेवी दया सागर केराई ने कहा कि गांव एवं समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है. गांव के शिक्षित युवा आगे आकर लोगों को जागरूक करें, ताकि लोग शिक्षा का महत्व समझ सकें. उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजें. अगर बच्चों को स्कूल भेजने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो इस बारे में उन्हें अवगत कराएं. इस अवसर पर महिलाओं के उत्थान के लिए चला जा रहे कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया. इस मौके पर वार्ड सदस्य निरंजन केराई, साधो सामड़, कैरा सामड़, आंगनबाड़ी सेविका शांति सामड़, गोलमाई केराई, सहिया सुनीता सामड़, लक्ष्मण खंडाईत समेत गांव के महिला, पुरुष, बुजुर्ग व बच्चे मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही