Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पेंशनधारियों के सत्यापन के लिए गोपीनाथपुर पंचायत भवन में लगाया गया शिविर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की गोपीनाथपुर पंचायत के पेंशनधारियों के वार्षिक सत्यापन को लेकर मंगलार को गोपीनाथुपर पंचायत भवन में शिविर लगाया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा, पंचायत सचिव भरतखंड पात्र उपस्थित थे. इस दौरान उम्र से संबंधित व अन्य जरूरत के कागजात के आधार पर पेंशनधारियों का सत्यापन किया गया. इस मौके मुखिया सेलाय मुंडा ने कहा कि पेंशनधारी महिला पुरुष अवश्य रूप से वार्षिक सत्यापन करा लें, ताकि किसी को भी पेंशन से वंचित ना होना पड़े. इस मौके पर अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे पंचायत के जरूरतमंद पेंशनधारी व ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-coil-stolen-from-transformer-in-tonto-panchayat-people-forced-to-live-in-darkness/">चाईबासा

: टोन्टो पंचायत में ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी, लोग अंधेरे में रहने को विवश 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही