Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गुलकेड़ा पंचायत के पकुवाबेड़ा गांव में रविवार को बिजली बिल भुगतान के लिए शिविर लगाया गया. इस शिविर में पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने अपना बिजली बिल का भुगतान किया. मौके पर मौजूद पूर्व सैनिक सह समाजसेवी दयासागर केराई ने कहा कि प्रत्येक महीने की पांच तारीख को बिजली बिल भुगतान के लिए शिविर लगाया जाता है, इस माह पांच तारीख को शिविर नहीं लगाया जा सका था, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गांव के लगभग 20 से 25 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है. समाजसेवी दया सागर केराई ने कहा कि हमारे पंचायत के ग्रामीण समय पर बिजली का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद ग्रामीणों को परेशान करने का काम किया जा रहा है, जिसे बंद किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विभाग के वरीय अधिकारियों से भी बात की जाएगी. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ward-development-center-building-has-become-an-object-of-philosophy/">चाकुलिया
: दर्शन की वस्तु बन कर रह गया है वार्ड विकास केंद्र का भवन [wpse_comments_template]
चक्रधरपुर : पकुवाबेड़ा गांव में बिजली बिल भुगतान के लिए लगाया गया शिविर

Leave a Comment